मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिला केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में साहित्य के सामाजिक महत्व पर विशेष जोर दिया गया। पूर्व प्राध्यापक डॉ. अयोध्या पासवान द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन विद्वानों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजय शंकर पासवान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेन्द्र नारायण सहित कई शिक्षाविद थे। वक्ताओं ने कहा कि ये पुस्तकें समाज विज्ञान, विचारधारा और सांस्कृतिक मूल्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा पाठकों को सकारात्मक चिंतन की ओर प्रेरित करेंगी। इसदौरान साहित्य और समाज के गहरे संबंधों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के केंद्र में पूर्व प्राध्यापक डॉ. अयोध्या पासवान द्वारा रचित महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन कि...