दरभंगा, मार्च 30 -- बेनीपुर। नागार्जुन पुस्तकालय का सर्वांगीण विकास होगा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इसका लाभ लेकर मेधावी बनेंगे। मिथिला की इस धरती ने कई विद्वानों को जन्म दिया है। तरौनी भविष्य में साहित्य का तीर्थ स्थल बनेगा। ये बातें दिल्ली के पूर्व डीजीपी व स्थानीय निवासी दीपक मिश्रा ने शनिवार की देर शाम जनकवि बाबा नागार्जुन पुस्तकालय तरौनी में आयोजित संवाद सह सम्मान कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बाबा की स्मृति में बने पुस्तकालय को और सजाने-संवारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आत्मा में परमात्मा का वास है। ईश्वर की आवाज को ही अमली जामा पहनाना मेरा शुरू से ही धारना रहा है। किसी के दबाव और बताए बात पर कोई भी कार्य नहीं किया हूं। रिटायर्ड वरीय पुलिस कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि पुस्तकालय में एलईडी टीवी, वाई-फाई एवं दैनिक हिंदी अ...