लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता कला, साहित्य, प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अवध की विभूतियों सम्मानित किया जाएगा। अवध विकास संस्थान की ओर से 19 अगस्त को तुलसी अवध श्री सम्मान, अवध गौरव सम्मान-2026 और अवध अस्मिता सम्मान-2026 विभूतियों को प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्रा इलाहाबाद उच्च न्यायालय मौजूद रहेंगे। अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में होने वाले समारोह में 20 विभूतियों को सम्मान मिलेंगे।अवधी विकास संस्थान के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि तुलसी अवध श्री सम्मान और अवध गौरव सम्मान-2026 के लिए प्रो. अजय तनेजा, डॉ. वेदपति मिश्रा, पार्थ सारथी सेन शर्मा, पद्मश्री प्रो. एस.एन. कुरील, डॉ. पुनीत मेहरोत्रा, अतुल कुमार सिंह, मयंक शर्मा, अच्युतानंद पाठक, आईप...