मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साहित्य अकादमी बीआरएबीयू के मैथिली विभाग के साथ मिलकर साहित्यकार जयमंत मिश्र पर सेमिनार करायेगा। मैथिली विभाग के प्रो. इंदुधर झा ने बताया कि 21-22 जुलाई को सीनेट हॉल में आचार्य जयमंत मिश्र की शतवार्षिकी के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।

संगोष्ठी की संरचना सेमिनार के मुख्य संरक्षक कुलपति, प्रो. दिनेश चन्द्र राय हैं। दो दिनों में चार सत्रों के सेमिनार में 12 वक्ताओं और चार वरिष्ठ विद्वानों को अध्यक्षीय वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया गया है। आचार्य जयमंत मिश्र संस्कृत साहित्य के प्रसिद्ध विद्वान थे। उन्होंने 25 पुस्तकों की रचना की। मैथिली साहित्य में प्रकाशित इनकी 'कविताकुसुमाञ्जलि' पर इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बीआरएबीयू के लिए यह गर्व का विषय है क...