उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में 'आरोग्य दर्पण' पत्रिका की ओर से जनपद के जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजन आरोग्य दर्पण के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. राम प्रकाश शर्मा के संयोजन में हुआ। समारोह में यूपी पुलिस पूर्व महानिदेशक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अनुराग मिश्र को यह सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और रचनात्मक योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम दौरान अनुराग मिश्र की ग़ज़ल लेखन प्रतिभा का भी विशेष उल्लेख किया गया। बताया गया कि उन्होंने कम समय में ग़ज़लों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। समारोह में ...