साहित्यिक विरासत का संरक्षण जरूरी : एम्मा लुईस
वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एशियन लेगेसी लाइब्रेरी की कार्यकारी निदेशक एम्मा लुईस ने साहित्यिक विरासत का संरक्षण जरूरी बताया। कहा कि इसका विशेष महत्व है। बीएचयू में सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित इतिहास विभाग के हेरिटेज मैनेजमेंट कार्यक्रम में सोमवार को उन्होंने 'साहित्यिक विरासत को सुरक्षित रखना और उस तक पहुंच बढ़ाना' विषय पर व्याख्यान दिया। हार्वर्ड विश्वविद्यालय की स्नातक ने साहित्यिक विरासत के संरक्षण में आने वाली चुनौतियों की चर्चा की। लुईस ने एशिया में प्राचीन ग्रंथों और साहित्यिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी। महत्वपूर्ण ग्रंथ संग्रहों के समक्ष चुनौतियों तथा उनसे निपटने की डिजिटल संरक्षण रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने साहित्यिक विरासत खोजने, उन्हें सूचीबद्ध कर उनके डिजिटलीकरण और व्यापक स्तर पर उनकी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.