अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। एएमयू के साहित्यिक महोत्सव 2026 का समापन बुधवार को कैनेडी हॉल में हुआ। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में कार्यशालाएं, पैनल चर्चाएं, प्रतियोगिताएं और संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आयोजन यूनिवर्सिटी डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब एवं कल्चरल एजुकेशन सेंटर द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एडीए वीसी कुलदीप मीणा और विशिष्ट अतिथि नवाब साकिब इब्राहीम मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सफलता के लिए निरंतर प्रयास और अवसरों का सही उपयोग करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि ने भी छात्रों को ऐसे मंचों पर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। सीईसी के समन्वयक प्रो. मोहम्मद रिजवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.