मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जागृति संस्थान की तरफ से सोमवार को कैप्टन निषाद सभागार में प्रेरणा पर्व के रूप में साहित्यकार डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह के 71वें जन्मदिवस समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राजेश्वर प्रसाद सिंह एक सिद्ध साहित्यकार ही नहीं, एक साहित्यिक गुरु भी हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. रामेश्वर द्विवेदी ने कहा कि डॉ. राजेश्वर ने अपनी तकलीफों के माध्यम से साहित्य को जिया है। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र साह ने कहा कि डॉ. राजेश्वर एक साहित्य साधक हैं। अवकाश प्राप्त स्नातकोत्तर शिक्षक डॉ. उमेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पहचान कहानी में डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह की जिंदगी की छाया नजर आती है। एमपी सिन्हां साइंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ड...