साहित्यिक गतिविधियों में छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की स्पार्क सोसाइटी की ओर से आयोजित साहित्यिक गतिविधियों की शृंखला का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान कविता पाठ, कविता लेखन, लघुकथा लेखन और सुलेख (कैलीग्राफी) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें चारों सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ये प्रमाण पत्र गवर्निंग बॉडी के अतिरिक्त सचिव कर्नल हिमांशु शेखर, प्राचार्या प्रो. प्रगति बख्शी एवं विभाग के संकाय सदस्यों ने वितरित किए। मौके पर कर्नल हिमांशु शेखर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की, वहीं प्राचार्या प्रो प्रगति बख्शी ने कहा कि इस प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.