प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। सनाढ्य संगम व ब्राह्मण समाज की संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 लोगों को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजीव पचौरी ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय है कि ब्राह्मण समाज भगवान सेवा के साथ-साथ देस सेवा में भी सराहनीय योगदान दे रहा है । इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार पचौरी, डॉ संजय मिश्रा, गीता तिवारी, पीयूष दीक्षित, संजीव व्यास, एडवोकेट लक्ष्य चतुर्वेदी आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...