हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के प्रवक्ता, साहित्यकार एवं कवि डॉ. सुशील कुमार त्यागी 'अमित' को कोटद्वार की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्यांचल के 54वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दायित्वधारी राज्य मंत्री ऋषि कर्णवाल, साहित्यांचल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मैथानी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र बलूनी, डॉ. वेद प्रकाश माहेश्वरी 'शैवाल' तथा महामंत्री शशि भूषण अमोली ने डॉ. त्यागी को शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. सुशील कुमार त्यागी ने कहा कि साहित्यांचल का 54 वर्षों तक निरंतर सक्रिय रहना संस्था की कार्यकुशलता और साहित्य के प्रति उसके समर्पण का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- साहित्यांचल के स्थापना दिवस पर डॉ. सुशील क...