गाजीपुर, फरवरी 8 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित नहर पुलिया के पास रविवार को अमृत आयोजन समिति की ओर से अमृत अभिनंदन समारोह, पुस्तक विमोचन और कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रविनन्दन सिंह ने किया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह के 75वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साहित्यिक जीवन पर आधारित 'अभिनंदन ग्रन्थ' का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उपस्थित व्यक्तियों ने राजेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि साहित्यकार समाज के सजग प्रहरी और सर्जक होते हैं, जो समाज में व्याप्त बुराइयों पर प्रहार कर ब...