भागलपुर, जनवरी 27 -- भागलपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर एवं स्वतंत्र पत्रकारिता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में मंगलवार को भारतीय पत्रकारिता और साहित्य के पुरोधा मार्क टली के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। वक्ताओं ने कहा कि मार्क टली भारत के एक कुशल पत्रकार के साथ-साथ उत्कृष्ट लेखक भी थे, जिन्हें पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। मौके पर संतोष अनमोल, अजय शंकर, राजीव रंजन, गोपाल महतो, हिमांशु आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.