बांदा, सितम्बर 21 -- बांदा। साहित्यकार एवं गीतकार राजेंद्र तिवारी 'स्वदेश' को रविवार को लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मानद सम्मान समारोह में 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि तथा गीतऋषि स्व. गोपालदास 'नीरज' सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह 'मंगल', कुलसचिव इन्द्रजीत तिवारी 'निर्भीक' तथा डॉ. जय सिंह आर्य (दिल्ली) ने उन्हें यह सम्मान दिया। सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र तिवारी ने साहित्यिक सफर प्रयागराज में अध्ययन के दौरान प्रारंभ किया। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर काव्य पाठ किया। दिल्ली सहित अनेक स्थानों पर आयोजित साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के माध्यम से भी उनकी रचनात्मक उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- डॉ. परमानंद की आलोचना की ताकत थी रागदीप्त बौद्धिकत...