अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। साहित्यकार पूजा सांवरिया की चौथी काव्य कृति "ऐ ज़िन्दगी" का लोकार्पण जटटारी ग्रुप चैयरमैन रमेष चंद गोयल द्वारा जट्टारी ऑटो सेल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड शोरूम अलीगढ़ में किया गया। बुक लीफ पब्लिषिंग द्वारा प्रकाशित यह काव्य संग्रह जीवन के उन अनदेखे पहलुओं को शब्दों में पिरोता है जिन्हें हम रोज महसूस करते हैं पर चर्चा नहीं कर पाते। पूजा अलीगढ़ जिले के प्रतिष्ठित जहारी ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं। एक साधारण गृहिणी से लेखिका बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायी है। उनकी सभी साहित्य फिलिपकार्ट व एमेजन प्लेटफार्म से ली जा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...