बिजनौर, फरवरी 26 -- द्विवेदी कालीन सुप्रसिद्ध साहित्यकार,सम्पादक, समालोचक व बिहारी सतसई संजीवन भाष्य के टीकाकार आचार्य पंडित पद्म सिंह शर्मा की जन्मस्थली पर उनकी 150वीं जन्म जयंती मनायी गयी। बुद्धवार को क्षेत्र के गांव नायक नगला में द्विवेदी कालीन साहित्यकार, सम्पादकाचार्य, समालोचक व बिहारी सतसई संजीवन भाष्य के टीकाकार पंडित पद्म सिंह शर्मा की 150 वी जन्मजयंती पर उनकी जन्मस्थली काव्य कुटीर पर उनके पारिवारिक सदस्यों व श्रद्धालु ग्रमीणों द्वारा हवन एवं पुष्पार्पण किया गया। पंडित रजनीश शर्मा द्वारा कराए गए हवन में आचार्य पंडित पद्म सिंह शर्मा के प्रपौत्र वरुण त्यागी व उनकी पत्नी ममता त्यागी ने मुख्य यज्ञमान सहित स्नेहलता त्यागी, दिनेश त्यागी प्रधान, अनुज त्यागी, डॉ. लोकेन्द्र त्यागी, अवधेश त्यागी, ज्ञानदत्त त्यागी, वीर सिंह,राजीव त्यागी व ते...