धनबाद, जुलाई 6 -- सुदामडीह निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि पंकज कुमार दुबे का चयन उनकी चर्चित काव्य-कृति 'अंतर्नाद' के लिए राष्ट्रीय चेतना सम्मान-2026 के लिए किया गया है। वर्तमान में पंकज दुबे पूर्वी झरिया क्षेत्र के स्टेट विभाग (लीगल सेक्शन) में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय चेतना परिषद, लद्दाख द्वारा आगामी 21 जुलाई 2026 को लेह के लद्दाख कन्वेंशन सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें देश भर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांस्कृतिक जगत की अनेक विशिष्ट हस्तियां शिरकत करेंगी। समारोह के दौरान पंकज कुमार दुबे को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न तथा अंगवस्त्र प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...