साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बने सहायक प्राध्यापक
आरा, अप्रैल 17 -- आरा। वाई. बीएन विश्वविद्यालय, रांची में सहायक प्राध्यापक के पद पर डॉ राजेंद्र प्रसाद का चयन होने पर कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। मालूम हो कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्तमान में भोजपुर में एक स्कूल के प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर अनेक बुद्धिजीवियों ने बधाई दी हैं। डॉ राजेंद्र ने बताया कि हिन्दी रत्न सम्मान से विभूषित प्रख्यात साहित्यकार एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.जेबी पाण्डेय के मार्ग दर्शन में साहित्य की साधना में लगा हूं। इसी साधना के परिणामस्वरूप वे प्राध्यापक बने हैं। डॉ राजेंद्र वर्तमान में शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के संचालक होने के नाते बौद्धिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.