मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर जानसठ रोड स्थित एसवीएम डिग्री कॉलेज में वरिष्ठ साहित्यकार डा. राकेश कुमार कौशिक के कहानी संग्रह 'उस दिन' पर भव्य परिचर्चा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। विद्यालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डा. राकेश कौशिक को भीष्म साहनी सम्मान और रुड़की के गजलकार कृष्ण सुकुमार को फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान से नवाजा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम कॉलेज के एमडी डा. एस.एन. चौहान ने की। मुख्य अतिथि कृष्ण सुकुमार ने कहानी और संस्मरण के सूक्ष्म अंतर को स्पष्ट किया। विशिष्ट अतिथि इंद्रदेव भारती ने कविता के माध्यम से पुस्तक की समीक्षा की, वहीं प्रोफेसर राम शर्मा ने भी विचार साझा किए। आयोजक डा. कीर्ति वर्धन अग्रवाल ने कहा कि उस दिन की कहानियां आम जनजीवन का दर्पण हैं। इस अवसर पर डा. शिखा गुप्ता ने बेचारी ...