अररिया, फरवरी 19 -- अररिया, एक संवाददाता मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर भारत सरकार नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन की संस्था जी डी फाउंडेशन जो कल्चरल एक्टिविटी (जैसे नृत्य, संगीत, नाटक, उत्सव) के ज़रिए समाज के विकास में एकता, पहचान और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती है, ने अररिया के साहित्यकार आलोक कुमार मल्लिक को कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामशरण मंडल उपाधि सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान जीडी फाउंडेशन के अध्यक्ष साजिद इकबाल ने संस्था की ओर से अररिया में आयोजित दो दिवसीय समारोह के मौके पर दिया। इसके पूर्व भी इन्हें लेखन के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...