लखनऊ, जुलाई 5 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्या विंदु सिंह के आवास पर शहर के कलाकारों, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्या बिंदु सिंह, पद्मश्री सम्मानित लोकप्रिय लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार आत्म प्रकाश मिश्र, साहित्यकार एवं संस्कृति कर्मी भारती सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, नृत्यांगना एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादम...