साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म की बही त्रिवेणी
गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आचार्यकुल एवं श्री देव दीप साहित्य संगम, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर, मानसरोवर, गोरखनाथ परिसर में आचार्य संगति एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आचार्यकुल के राष्ट्रीय संयोजक धर्मेन्द्र के कुशल निर्देशन एवं अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यक्रम ने साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म की त्रिवेणी को एक ही मंच पर संगमित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सूर्यवंशी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं मधुर भजनों से हुआ। प्रथम चरण में परिचय एवं व्याख्यान सत्र आयोजित हुआ, जिसमें वक्ताओं ने जीवन मूल्यों, धर्म, साहित्य और समाज के अंतर्संबंधों पर अपने गहन विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक धर्मेन्द्र, उमाकांत तिवारी, शिवनाथ सिंह 'शिव', जे.पी. सिंह, रमेश सिंह, सौद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.