कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नई पहल की। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित व उप्र हिन्दी संस्थान से साहित्य भूषण समेत दो सम्मान पा चुके साहित्यकार डा. ओम प्रकाश शुक्ल अमिय और वीर रस की धारा के विलक्षण कवि व 22 पुस्तकें लिख चुके डा. रामनरेश चौहान को सम्मानित किया। साहित्यकारों ने डीएम को अपनी रचनाएं सुनाईं। साहित्यकार अमिय के केशवनगर स्थित घर पर हुई भेंट में उन्होंने कहा कि मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर छात्र-छात्राएं किताबें और अखबार पढ़ें। इससे भावी पीढ़ी शब्द शैली में सुधार करने, लेखन व तनाव से मुक्ति पाने के साथ समाज को एकसूत्र में बांधने में आगे बढ़ सकेगी। वहीं, वरिष्ठ साहित्यकार व ओज के कवि कानपुर देहात के गजनेर के भिल्सी गांव में जन्मे डा. रामनरेश चौहान के विकट संघर...