प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज। महान भौतिक विज्ञानी प्रो. मेघनाद साहा की जयंती पर विज्ञान जगत उनके योगदान को याद कर रहा है। छह अक्तूबर 1893 को जन्मे साहा ने 'साहा समीकरण' के माध्यम से तारों के तापमान और उनमें मौजूद तत्वों के अध्ययन का रास्ता आसान किया। उनके नाम की नोबेल पुरस्कार के लिए तीन बार सिफारिश हुई थी। अल्बर्ट आइंस्टीन और आर्थर एडिंग्टन भी उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा के प्रशंसक रहे। प्रो. केएन उत्तम बताते हैं कि इविवि के भौतिक विज्ञान विभाग को मजबूत करने में भी साहा की अहम भूमिका रही। 1922 में विभागाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सीमित संसाधनों में शोध को आगे बढ़ाया। विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम करने के लिए स्थानीय सामग्री से वैज्ञानिक उपकरण तैयार कराए। 1927 में उन्होंने उच्च ताप भट्टी और स्पेक्ट्रोग्राफ विकसित किया, जिससे तारों और आका...