नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रविवार को कहा कि पंजाब की कहानी उसके लोगों के साहस और दृढ़ता का प्रतीक है। कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित न्यू पंजाबः बिल्डिंग एंड एजेंडा बियांड क्राइसिस सम्मेलन में उन्होंने पंजाब के विकास के लिए दीर्घकालिक दृष्टिपर जोर दिया। उप राज्यपाल ने कहा कि पंजाब की छाप राज्य से बाहर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह विरासत केवल एतिहास तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के विकास के लिए भी प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा में निवेश, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत है। साथ ही ऐसे मजबूत और टिकाऊ संस्थान विकसित किए जाने चाहिए जो पंजाब की इन मूलभूत शक्तियों को प्रतिबिंबित करें। सम्मेलन में अलग-अलग विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने पंज...