पीलीभीत, अगस्त 20 -- पीलीभीत। वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में समाज ने साहस, स्वाभिमान और संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी केवल एक वीर योद्धा ही नहीं। बल्कि साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। संतराम वर्मा, पूर्व प्रधान मेवाराम वर्मा, कालीचरण राजपूत, हरिराम वर्मा, राम औतार वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, खेमकरन वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रामपाल वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, ललित वर्मा, राम सनेही वर्मा, संतोष राजपूत, अशोक वर्मा, लाखन वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मरौरी अरुण वर्मा, ग्राम प्रधान हरीश वर्मा...