हाजीपुर, अप्रैल 28 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली महिला महाविद्यालय हाजीपुर में मंगलवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार ने ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले बाबू वीर कुँवर सिंह साहस, स्वाभिमान और बलिदान के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो. ईस्माइल ने वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति में जब बड़े-बड़े राजाओं ने अंग्रेजों के सामने घुटने ट...