कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला के तत्वावधान में झुमरी तिलैया में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी एवं सुधीर सेठ ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरणा देता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितीश चंद्रवंशी ने कहा कि वीर बाल दिवस माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के बच्चों को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल है। रामनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं गोपाल कुमार गुतुल ने कहा कि आज हमार...