मऊ, जून 17 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के केंद्र देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक परिसर में बुधवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप को राष्ट्रपुरुष बताते हुए उनके साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। कहा कि हल्दीघाटी की मिट्टी और चेतक से जुड़ा स्मारक पूरे समाज के लिए पूजनीय है। मंत्री ने घोषणा किया कि देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत से चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर हुई गोष्ठी उन्होंने स्मारक ए...