बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। अतर्रा तहसील के खुरहंड गांव के बुजुर्ग किसान के खेत से दबंग ठेकेदार ने सड़क बना ली और उससे सहमति तक लेना जरूरी नहीं समझा। शनिवार को डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में किसान ने मुआवजा दिलाने की मांग की। कहा कि उसकी करीब सवा बीघा जमीन सड़क में मिलाली गई है। खुरहंड गांव निवासी बुजुर्ग किसान रमेश द्विवेदी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से खुरहंड से जमरेही, बिलगांव होते हुए बिसंडा रोड तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। ठेकेदार ने उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट कर मिट्टी निकाल ली। सड़क चौड़ीकरणमें उनकी एक गांठा चौड़ी व 600 गांठा लंबी भूमि सड़क में चली गई है। इससे उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान का आरोप है कि ठेकेदार से इस संबंध में बात की तो उसने अपमानित कया और धमकाया। विधायक की पहुंच का हवाला देते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.