साहब! लापता नहीं, प्रेमी संग भाग गई थी बेटी
कौशाम्बी, जून 7 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 मई को उसकी बेटी बैंक शाखा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। सुराग नहीं लगने पर 31 मई को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पीड़ित के मुताबिक, अब उसको पता चला है कि बिटिया को इलाके के ही बबुरियापर मजरा सिपाह गांव का राहुल पटेल बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस बाबत पूछने जाने पर आरोपी राहुल की मां ने पीड़ित के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता भी की। मामले में एसपी के आदेश पर शनिवार को एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। यह भी पढ़ें- युवक ने किशोरी को किया अगवा, धमकी इसकी विवेचना सर्किल अफसर को दी गई है। पुलिस आरोपियों के साथ लड़की की भी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.