गोंडा, जून 26 -- धानेपुर, संवाददाता। साहब! हमारे पति की हत्या हुई है, हमको न्याय दिलवाइये हमारे पास एक इंच जमीन भी नहीं है। तीन बेटियां हैं उनकी परवरिश कौन करेगा न्याय दिलाइये नहीं तो हम भी मर जाएंगे। यह गुहार मृतक राजदीप की पत्नी पार्वती सिंह ने अपनी तीन बेटियों व सास के थाने पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से लगाई। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है। शुक्रवार को बेटियों और सास के साथ थाने पहुंची पार्वती सिंह की तहरीर लेने से पहले पुलिस वालों ने इनकार कर दिया था। सभी लोगों को वापस भी कर दिया। लेकिन जब पीड़िता ने हिम्मत करके प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव तक पहुंची तो उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया। बीते गुरुवार को गड़रही निवासी परदेशी युवक राजदीप सिंह का शव त्रिभुवननगर ग्रंट के छोटकाईडीह के पास सड़क किनारे बांस की कोठी झाड़ि...