कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। साहब बड़े भाई ने पापा को चाकू मार दिया है। इस घटना को 23 दिन बीत चुके हैं। पापा का तीन अस्पतालों में इलाज चला। अब उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर घर ले आए हैं। उनकी हालत ठीक नहीं है, कभी भी कुछ हो सकता है। बावजूद इसके अभी तक किदवई नगर पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। सोमवार को यह शिकायत लेकर छोटा भाई पुलिस आयुक्त के सामने पहुंचा तो उन्होंने घटना की गंभीरता देखते हुए तत्काल जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए। हालांकि थाना पुलिस ने जो कुछ बताया, उससे शिकायत पर सवाल खड़े कर दिए। बहरहाल पुलिस जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कर रही है। साकेत नगर रामलीला मैदान निवासी युवक पुलिस आयुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंचा। आरोप लगाया कि बड़े भाई की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। वह नशे का आदी है। उसकी इसी...