प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। साहब, बेटी की बारात 20 अप्रैल को आनी है। 400 लोगों का भोजन तैयार होना है। मेहमान 15 से जुट जाएंगे। 15 सिलेंडर की जरूरत है। इसका प्रबंध करवा दीजिए। जिला आपूर्ति कार्यालय में शादी के कार्ड के साथ कुछ ऐसे ही आवेदनों की भरमार पड़ी है। जब से शादी के कार्ड का नियम आया है, जिन घरों में विवाह है, वहां से कार्ड और प्रार्थना पत्र जिला आपूर्ति कार्यालय में पहुंच रहे हैं। अब तक 180 कार्ड वहां पर आ चुके हैं, जिसमें से 50 की डिमांड कंपनियों को भेजी भी जा चुकी है। झूंसी निवासी विनोद पांडेय के घर में 20 अप्रैल को शादी है। बिटिया के ब्याह के लिए तैयारी तो बहुत पहले कर ली थी। हलवाई ने 12 सिलेंडर की मांग कर ली है, जबकि तीन से चार सिलेंडर घर में लगने की उम्मीद है। अब संकट के दौर में सिलेंडर कहां से लाएं, इस पर चिंता बढ़ गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.