बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। साहब! रात में जैसे ही बच्चे सोते हैं, बिजली काट दी जाती है। जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है। बिल भर देते हैं, फिर भी बिजली मीटर से ही कट जाती है। भीषण गर्मी में पूरा मोहल्ला परेशान है। उनकी समस्याओं को शीघ्र हल किया जाए। परशुराम तालाब मोहल्ले के बाशिंदे महिलाओं व बच्चों के साथ मंगलवार को शाम कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उस वक्त नवागंतुक डीएम कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक कर रहे थे। बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ परिसर में नारे लगाए। डीएम ने कुछ लोगों को बुलाया और बातचीत की। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के खिलाफ महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, दफ्तर छोड़ भागे कर्मचारी उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पूरे मोहल्ले के घरों में बिजली विभाग ने जबरन प्रीपेड मीटर लगा दिए है...