गोपालगंज, अप्रैल 6 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। साहब! भू-माफिया फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। रजिस्ट्री अभिलेख में भी छेड़छाड़ कर जाली दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। जमीन पर काम करने के दौरान आरोपितों द्वारा डराने-धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है। यह शिकायत लेकर विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनियां गांव निवासी प्रभात मणि त्रिपाठी सोमवार को शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा में स्थित उनकी जमीन पर कुछ भू-माफिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1942 से उनके परिवार का उक्त जमीन पर शांतिपूर्ण कब्जा चला आ रहा है और भूमि की जमाबंदी उनके बड़े दाद...