उन्नाव, अप्रैल 16 -- UP News: यूपी के उन्नाव जिले के बिहार थाने में युवक की पिटाई के वायरल वीडियो मामले की जांच दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। पुलिस द्वारा पीटे गए युवक ने सीओ को दिए बयान में कहा है कि थाने के अंदर वह नहीं बल्कि जिन्न गालियां दे रहा था। पुलिस ने मुझे नहीं उसी जिन्न को पीटा था। मुझे तो कुछ पता ही नहीं है। सीओ का कहना है कि बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें युवक जिन्न की पिटाई की बात कह रहा है। वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। 13 अप्रैल को बिहार थाने के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक असामान्य ढंग से चीख रहा है। गालियां भी दे रहा है। इसी बीच थानेदार ने उससे पूछताछ की और युवक द्वारा जिन्न की कहानी सुनाने पर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले की जांच सीओ मधुपनाथ मिश्र को दी गई थी। सीओ ने बताया कि वीडियो में दिख रहे सभी पुलिसकर्मि...