गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। सिक्सलेन से दाऊदपुर चौक जाने वाली सड़क पर आर्यन हॉस्पिटल समेत कई अस्पताल हैं लेकिन इस सड़क से गुजरने वाली हर कार की चेसिस सड़क के क्षतिग्रस्त क्रास पर रगड़ जाती है।कई बार गाड़ी इसी क्रास पर बंद हो जाती है, नतीजन थोड़ी देर के लिए जाम भी लग जाता है। कई बार की शिकायत के बाद भी नगर निगम इस क्षतिग्रस्त क्रास का निर्माण नहीं करा रहा।रुस्तमपुर मोहल्ले में रहने वाले संजीव, लल्लन और सोनू तिवारी कहते हैं कि लाख बचाने की कोशिश किजिए लेकिन जितनी बार क्रास से गुजरिए गाड़ी क्षतिग्रस्त हो जाती है। बुधवार को एक कार चालक जो क्षतिग्रस्त क्रास के अनजान था, इसकी कार का पिछला बम्पर ही उखड़ गया। इस सड़क पर तकरीबन छह की संख्या में निजी अस्पताल और क्लिनिक है।हर दिन सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां और एम्बुलेंस इस सड़क...