साहब! गोली मत मारना...गलती हो गई
फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर, संवाददाता। ऑपरेशन लंगड़ा के खौफ में हर्ष फायरिंग का एक आरोपी रात के अंधेरे में थाने पहुंचा। ड्यूटी में तैनात संतरी ने तेज आवाज दी तो आरोपी बोला साहब गोली मत मारना। शादी समारोह में नशे की हालत में गलती हो गई थी। मै आत्मसमर्पण करने आया हूं। हर्ष फायरिंग के आरोपी की जानकारी पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर बंदूक,लाइसेंस के कागजात और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।बता दें कि गाजीपुर थाने के अहिरनखेड़ा गांव में भांजी की शादी समारोह के दौरान नशे की हालत में जमोह मजरे लमहेटा निवासी राजेन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी की लाइसेंसी बंदूक से ड्रोन में निशाना लगाते हुए गोली चला दिया था। नशे से हालत बंदूक की नाल नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.