हरदोई, अप्रैल 14 -- माधौगंज। गांव मरुखापुर मजरा फत्तेपुर चौगवां निवासी महिला रामदेवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर हल्का सिपाही पर कई आरोप लगाए। महिला के साथ रामनरेश, नन्हेलाल, प्रेमप्रकाश, मनोज, रामनिवास, छविराम, रामनरायन, अरविन्द सहित अन्य ने अपर पुलिस अधीक्षक को बताया कि गांव के विपक्षियों के खिलाफ शुक्रवार को माधौगंज थाने में मारपीट का प्रार्थनापत्र दिया था। हल्का सिपाही ने कार्रवाई के नाम पर 10 हजार लिए। फिर भी विपक्षियों पर कार्रवाई नहीं की। दोबारा 20 हजार की मांग पर पीड़िता और उसके बेटे ने असमर्थता जताई। आरोप है कि तब सिपाही ने पीड़िता समेत उसके पुत्र को गालियां दीं। विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की हिदायत देकर उल्टा मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचकर सिपाही के प...