हरदोई, जनवरी 19 -- बिलग्राम। किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बिलग्राम में पंचायत का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष प्रेमसागर यादव की अगुवाई में किसानों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। तहसीलदार यशवंत सिंह को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि लालपुर कन्हरी में खड़ंजा मार्ग सही ढंग से नहीं लगाया गया है, जिसे दुरुस्त कराया जाए। इसके अलावा ग्राम ढाबा में मुख्य रास्ते पर किए गए कब्जे से मार्ग संकरा हो गया है, उसे हटवाया जाए। इस्लामपुर जगाई में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत भी की गई। किसान सुरेश निवासी इस्लामपुर जगाई ने बताया कि उनकी थाकबंदी का आदेश हो चुका है और सभी कागजात कानूनगो के पास पहुंच चुके हैं, इसके बावजूद भी कानूनगो द्वारा न तो थाकबंदी कराई जा रही है और न ही पैमाइश कराई जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.