बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: पति-पत्नी के बीच विवाद की अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं, कहीं शराब पीने के झगड़े होते हैं तो कहीं खाना बनाने को लेकर। ऐसा ही एक मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्योली के रहने वाले एक युवक ने आधी रात को जमकर हंगामा कर दिया। वह सिर्फ इस बात से गुस्सा था कि उसकी बीवी उसके लिए सूखी सब्जी नहीं बनाती। शराब के नशे में धुत युवक ने इतनी सी बात पर आधी रात को ही फोन करके पुलिस को बुला लिया। गांव में अचानक पहुंची पुलिस की गाड़ी को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। एक-एक करके सभी ग्रामीण युवक के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने युवक से परेशानी पूछी तो उसने कहा, साहब जे हमारी कल्लो रोज हमैं पतरी सब्जी खिलाती हैं, उसे सूखी सब्जी पसंद है इसके बाद भी पतरी सब्जी बनाई है। इस हास्यापद घटना का व...