इटावा औरैया, सितम्बर 11 -- इटावा, संवाददाता। कहते हैं मौत के बाद आदमी दुनिया छोड़ देता है लेकिन सरकारी व्यवस्था में मामला थोड़ा अलग है। यहां कभी-कभी आदमी दुनिया में मौजूद रहता है चलता-फिरता है बोलता है अधिकारियों के सामने खड़ा होता है फिर भी सरकारी कागज उसे मृत मान लेते हैं। बहेड़ा मौजा निवासी करीब 75 वर्षीय कृष्णदत्त इन दिनों कुछ ऐसी ही सरकारी व्यवस्था से दो चार हो रहे हैं। कृष्णदत्त को पहले वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी लेकिन आठ जुलाई 2024 से पेंशन बंद हो गई। कारण जानने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के संबंध में मिली जानकारी ने उन्हें हैरान कर दिया। पता चला कि सरकारी रिकार्ड में उनकी मौत हो चुकी है। अपनी ही मौत की सरकारी सूचना मिलने के बाद कृष्णदत्त परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य दस्तावेज लेकर अधि...