दौसा, जुलाई 1 -- दौसा के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले और किसी तरह जान बचाकर निकले यात्रियों की आपबीती रोंगटे खड़े कर देने वाली है। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में बस में सवार 40 यात्रियों में से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं और कुछ यात्री देर तक लापता रहे।पुलिस से हाथ जोड़कर पति को ढूंढने की गुहार लगाती रही इंदौर निवासी दिव्या ने बताया कि हादसे के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। अचानक तेज झटका लगा और उनकी बच्ची का सिर आगे जाकर टकरा गया। जब उन्होंने पास में सो रहे पति दीपक को तलाशा तो वे सीट पर नहीं थे। यह भी पढ़ें- 5 मिनट तक चीखते रहे यात्री, लेकिन नहीं खुला इमरजेंसी गेट; दौसा हादसे की कहानी'बच्चों को संभाला, लेकिन पति नहीं मिले' द...