बांका, मई 30 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार साहबगंज में पिछले साल की तरह इस बार भी श्रावणी मेला के पहले देवघर सुल्तानगंज मुख्य सड़क बड़े बड़े खतरनाक गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे वाहन वालों और आम यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। गड्ढों में फंसकर छोटे छोटे वाहन है दिन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। लेकिन पथ निर्माण विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। पिछले साल भी पथ निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही से श्रावणी मेला के दौरान भी सड़क मरम्मती का कार्य नहीं हुआ था और थाना पुलिस द्वारा गड्ढों में टेंपो से ईंट का टुकड़ा ला ला कर भरा गया था और यात्रियों को राहत दिया था। इस बार भी वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला से पहले साहबगंज बाजार की सड़क बनी मुसीबतस्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया...