साहबगंज में मूंगफली कारोबारी के ठिकाने पर जीएसटी का छापा
गोरखपुर, अगस्त 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता राज्यकर विभाग की टीम ने गुरुवार को साहबगंज में मसाला और मूंगफली कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी की। दो गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने गोदाम से बिल-बाउचर को अपने कब्जे में लिया है। पिछले दिनों पादरी बाजार के एक कोल्ड स्टोरेज में पकड़े गए मूंगफली भरे ट्रक से मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई है। इसी मामले में बुधवार को शाहजहांपुर में मूंगफली कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी हुई है। राज्यकर विभाग के अधिकारियों का दावा है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार और बंगाल तक बड़े पैमाने पर टैक्स चौरी का मामला पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें- फर्जी बिलों से 10 करोड़ की मूंगफली बेचने का खेल, दो फर्मों पर जीएसटी का छापा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.