साहब, सिपाही पति दो साल से गायब, ढूंढ दीजिए
कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। साहब, पिछले दो साल से पति गायब हैं। वह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। अंतिम बार वह बिधनू थाने में तैनात थे। दो साल से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। पहले भी तीन चार दिनों के लिए जाते थे, लेकिन फोन कर बता देते थे। थाने चौकी के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। अब मेरे पति को ढूंढ दीजिए। बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची महिला ने यह गुहार लगायी। पुलिस आयुक्त ने जांच स्टाफ आफीसर योगेश कुमार को दी। जांच में सामने आया कि सिपाही कई महीनों से निलंबित चल रहा है। वर्तमान में कहां है, पता कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- सिपाही ने पहली पत्नी से बिना तलाक रचाई दूसरी शादी मथुरा के जमुनापार थाना निवासी आरती बुधवार को अपने पिता साहब सिंह के साथ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के पास पहुंची। आरती ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.