अमरोहा, मई 16 -- तहसील क्षेत्र के गांव डांकेवाली डगरौली निवासी बिजेंद्र कुमार शनिवार को परिवार के साथ तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि क्षेत्र के लेखपाल ने जमीन पर कब्जा दिलवाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत ली है। बताया कि पड़ोसी खेत स्वामी द्वारा उसके मेढ़ को काटकर उसकी काफी भूमि अपने खेत में मिला ली थी। इस भूमि को पूरा कराने के नाम पर क्षेत्र के लेखपाल ने उससे रिश्वत वसूली। हालांकि, इसके बाद भी लेखपाल द्वारा खेत की पैमाइश नहीं की गई। एसडीएम ने मामले में जांच का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- बीकेटी में हंगामा, एसडीएम व वकीलों में तीखी नोकझोंक यह भी पढ़ें- डीजल छिड़क किसान ने किया खुदकुशी का प्रयास,हड़कंप यह भी पढ़ें- तहसीलदार एक घंटे में करें समस्या समा...