साहब, पुश्तैनी मकान से बेदखल करने की रची जा रही साजिश
उरई, मई 22 -- कोंच, संवाददाता। कोंच के ग्राम ब्यौना राजा में वर्षों पुराने आबादी वाले मकानों को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के परिवारों ने एसडीएम कोंच हेमन्त पटेल को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग उन्हें उनके पुश्तैनी मकानों से बेदखल करने और नए निर्माण कार्य को रोकने की धमकी दे रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि वे सभी ग्राम ब्यौना राजा, परगना एवं तहसील कोंच, जिला जालौन के मूल निवासी हैं। उनके पूर्वजों के मकान लगभग 35 वर्ष पुराने हैं और सभी मकान गांव की आवादी भूमि में बने हुए हैं। इन मकानों में करीब 70 परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं।
मकान निर्माण पर रोक ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में कुछ मकान जर्जर होकर गिर गए थे, जिन्हें दोबारा बनाया जाना आवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.