इटावा औरैया, मई 9 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नंगला नंद किशोर में स्थित पुराने तालाब को मिट्टी डालकर पाटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ काश्तकार तालाब को भरकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे गांव की जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। तालाब समाप्त होने की स्थिति में बरसात के दौरान घरों, गलियों और खेतों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण कमलेश, विश्राम सिंह, रमेश चंद, अनंत राम, श्याम सुंदर, रवींद्र, विनोद और अवधेश समेत कई लोगों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास उचित स्थान चिन्हित कर ग्राम समाज की भूमि पर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बरसात में पूर...